प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित तौर पर राहुल गांधी के द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित तौर पर राहुल गांधी के द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया। पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर जुटीं महिलाओं ने राहुल गांधी शर्म करो के नारे लगाए।
कहा कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर जिस तरह की भाषा का प्रयोग पीएम की मां के लिए किया है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह मोदी की मां का नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। इसके लिए राहुल को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। हाथ में तख्तियां लेकर महिओं ने सड़कों पर उतरक नारेबाजी की।