Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। भाजपाइयों ने धूम धाम से मनाया डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य...

प्रयागराज। भाजपाइयों ने धूम धाम से मनाया डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 55 वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में अशोक नगर में दिव्यांग बच्चों के बीच लड्डू वितरण कर डिप्टी सीएम का जन्मदिन मनाया गया। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर पद्मश्री श्याम बिहारी अग्रवाल द्वारा केक काटकर कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की खुशी मनाते हुए भारत माता की जय कारा का नारा भी लगाया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक आशुतोष पांडेय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ केक काटकर डिप्टी सीएम का जन्मदिन मनाया। महानगर के सभी 15 मंडलों में पार्टी के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा डिप्टी सीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, डॉ शैलेश पांडेय, देवेश सिंह, रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्र, मुरारी लाल अग्रवाल, राजेश केसरवानी, रवींद्र गांधी, पप्पू पांडेय, श्याम प्रकाश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, विजय पटेल, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments