Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। युवाओं के बीच आपातकाल की सच्चाई पहुंचाएगी भाजपा

प्रयागराज। युवाओं के बीच आपातकाल की सच्चाई पहुंचाएगी भाजपा

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियानों को लेकर सोमवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों के साथ आहुत बैठक में भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व से जो भी अभियान चलाए जा रहे हैं उन्हें मंडल स्तर पर सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष अपनी टीम बनाकर अभियान की सफलता के लिए लग जाएं। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 17, 18, 19 जून को सभी 15 मंडलों के समस्त शक्ति केंद्रों पर मोहल्ला चौपाल का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा परिचर्चा व जनसंवाद किया जायेगा एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जायेगा तथा आयुष्मान कैंप लगाया जायेगा। आयुष्मान कैंप के तहत 70 साल से ऊपर के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर महानगर के सभी 1216 बूथों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया जायेगा। 29 जून को मन की बात कार्यक्रम सभी 1216 बूथों पर सुना जाएगा एवं प्रत्येक बूथ पर 10–10 पेड़ एक पेड़ मां के नाम से लगाया जाएगा और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 21 जून को योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर योग शिविर लगाया जाएगा। 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक मंडल से कम से कम 10 युवाओं को शामिल होना है साथ ही आपतकाल के दौरान जेल गए लोगों की सूची भी मंडल स्तर पर तैयार करनी है। 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई जाएगी। महानगर अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि इन समस्त अभियानों को लेकर कार्यक्रम संयोजकों एवं टोली का गठन कर अभियान को सफल बनाने के लिए लग जाएं। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, राघवेंद्र कुशवाहा, डॉ शैलेश पांडेय, सचिन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments