Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा महानगर के विभिन्न कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच रंगोली, भाषण, चित्रकला एवं रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट के नाम से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। के पी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में। प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच यह पहल निश्चित रूप से रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, सेवा, न्यायप्रियता को आत्मसात करने की दिशा में सार्थक सिद्ध होगी। विविध प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को नई दिशा मिलेगी। अभियान की जिला संयोजक वंदना सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, मानव सेवा और न्यायप्रियता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस आयोजन के माध्यम से उनके गौरवशाली कार्यों और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय अवसर प्राप्त होगा। 20 मई को प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। विभिन्न कॉलेजों में प्रतियोगिता के दौरान डॉ शैलेश पांडेय, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, शिखा खन्ना, कंचनलता कुशवाहा, मधुमिता नाथ राजेश केसरवानी विवेक मिश्रा आदि महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments