Saturday, December 20, 2025
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj: प्रतियोगी छात्रा ने चार छात्राओं पर दर्ज कराई एफआईआर, शराब और...

Prayagraj: प्रतियोगी छात्रा ने चार छात्राओं पर दर्ज कराई एफआईआर, शराब और सिगरेट पीने के लिए दबाव डालने का आरोप

Prayagraj News : मंगलवार की देर रात सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टूरेंट के बाहर जमकर हंगामा हुआ। चार प्रतियोगी छात्राओं ने मिलकर एक छात्रा की पिटाई कर दी। चारों युवतियां नशे में धुत थीं। आरोप है कि साथ में सिगरेट और शराब न पीने पर युवती की पिटाई की गई। उस पर अश्लील वीडियो और रील्स बनाने का दबाव बनाने का भी आरोप है। चारों युवतियों के खिलाफ पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।

सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टूरेंट में पांच प्रतियोगी छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि चार छात्राओं ने मिलकर एक छात्रा को बेरहमी से पीटा। युवती का बाल पकड़कर चारों छात्राएं उसे घसीटते हुए रेस्टूरेंट के बाहर सड़क पर ले आईं और पिटाई करने लगीं। यह देखकर सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची महिला पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। आरोप है कि चारों छात्राएं युवती पर शराब और सिगरेट पीने के साथ ही अश्लील वीडियो और रील्स बनाने का दबाव बना रही थीं। इसका विरोध करने पर बात बिगड़ गई।

सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टूरेंट में मंगलवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। साथ में आई पांच प्रतियोगी छात्राओं के बीच पहले कहासुनी हुई इसके बाद मारपीट होने लगी। चार छात्राओं ने एकराय होकर पांचवीं छात्रा की पिटाई कर दी। उसका बाल पकड़कर घसीटते हुए रेस्टूरेंट के बाहर सड़क पर ले आईं और पिटाई करने लगी। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। महिला पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

पिटाई से घायल प्रतियोगी छात्रा ने बताया कि उसके साथ कोचिंग में पढ़ने वाली चारों छात्राएं उसे रेस्टूरेंट लेकर आई थीं। चारों छात्राओं ने जमकर शराब पीया और सिगरेट पीने लगीं। उसको भी शराब और सिगरेट पिलाने का प्रयास किया। उसने मना किया तो चारों को काफी नागवार लगा और वह लड़ाई झगड़े पर उतर आईं। यह भी आरोप लगाया कि उस पर अश्लील वीडियो और रील्स बनाने का भी दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर चारों ने एकजुट होकर उसकी पिटाई की। युवती ने पिटाई करने वाली चारों छात्राओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments