करेली में एक ठेकेदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका सिर भी वजनी वस्तु से बुरी तरह कुचला गया है। ठेकेदार सलाउद्दीन बृहस्पतिवार दोपहर से ही लापता था। कातिलों ने हत्या के बाद शव को मोहल्ले में ही एक नवनिर्मित मकान में फेंकने के बाद बाहर से ताला लगा दिया। शुक्रवार को खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
शहर के करेली में ठेकेदार सलाउद्दीन (50) की हत्या कर दी गई। ठेकेदार को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा गया। उसके सिर को वजनी पत्थर से कुचला गया है। हत्या के बाद कातिलों ने शव को एक नवनिर्मित मकान में फेंकने के बाद मकान में बाहर से ताला लगा दिया। ठेकेदार बृहस्पतिवार को दोपहर से ही लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार को सुबह शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने फिलहाल किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। पुलिस कई पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
Courtsy amarujala.