Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : दरोगा ने पकड़ने के लिए दौड़ाया तो युवक ने फांसी...

Prayagraj : दरोगा ने पकड़ने के लिए दौड़ाया तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान, डेढ़ माह पहले छूटकर आया था जेल से

औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरापांडे़ सड़वा गांव निवासी अरविंद प्रजापति (22) पुत्र महेंद्र प्रजापति को पकड़ने के लिए पुलिस ने दौड़ा लिया। वह भागते हुए घर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पीछे-पीछे पुलिस भी पहुंची और दरवाजा तोड़कर जब तक कमरे में घुसी तब तक अरविंद की मौत हो चुकी थी।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरापांडे़ सड़वा गांव निवासी अरविंद प्रजापति (22) पुत्र महेंद्र प्रजापति ने बृहस्पतिवार को अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब तक उसके पास पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि अरविंद काम पर से वापस आ रहा था। चौराहे के पास पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद वह भागते हुए घर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर फंदे से झूल गया। उसके पीछे पीछे पुलिस भी घर पहुंची। पुलिस दरवाजा तोड़कर जब तक कमरे में घुसी उसका शव फंदे से लटक रहा था।
एक युवती के अपहरण के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। डेढ़ माह पहले वह जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। इसके बाद पुलिस फिर उसको पकड़ने के लिए आएदिन दबिश दे रही थी। अक्सर पुलिस उसको पकड़ने के लिए उसके घर पर पहुंचती थी। इससे वह काफी परेशान हो गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
एसीपी करछना बोले

एसीपी करछना वरुण कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप गलत है। मृतक के भाई ने खुद चौकी पर आकर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ के युवक के शव को फंदे से उतरा था। मृतक के भाई ने बताया कि वह नशे में था जिसे लेकर मां और बहन ने उसको डांटा फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने घटना की जानकारी लिखित रूप से पुलिस को दी है।

Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments