Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : एलपीजी गैस की किल्लत के बीच पीएनजी की मांग बढ़ी,...

Prayagraj : एलपीजी गैस की किल्लत के बीच पीएनजी की मांग बढ़ी, एक महीने के भीतर 250 नए कनेक्शन

एलपीजी गैस की किल्लत के चलते अब पीएनजी कनेक्शन में इजाफा होने लगा है। ऐसे में देखा जाए तो एक महीने के भीतर पीएनजी के करीब 250 नए कनेक्शन हुए हैं।

एलपीजी गैस की किल्लत के चलते अब पीएनजी कनेक्शन में इजाफा होने लगा है। ऐसे में देखा जाए तो एक महीने के भीतर पीएनजी के करीब 250 नए कनेक्शन हुए हैं। इतना ही नहीं लगभग 1200 लोगों ने पीएनजी के नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया है।

इस प्रकार, अगले एक महीने में करीब 2500 से अधिक नए कनेक्शन का अनुमान है। वर्तमान में जनपद में इंडियन ऑयल अडानी गैस की लाइन का विस्तार हो रहा है। सिविल लाइंस, मम्फोर्डगंज, झूंसी, नैनी, बमरौली, कालिंदीपुरम, झलवा सहित कई अन्य इलाकों में करीब 30 हजार घरों में पीएनजी की लाइन गई हुई है।

वहीं, एलपीजी सिलिंंडर की किल्लत का फायदा पीएनजी को मिलता नजर आ रहा है। जिन इलाकों से पीएनजी गैस की लाइन गई है, वहां के लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कुछ लोग सिविल लाइंस स्थित पीएनजी कार्यालय में जानकारी लेने भी पहुंच रहे हैं।
कैसे होना है कनेक्शन

पीएनजी कनेक्शन के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन होता है। जिसके लिए खुद भी साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर संस्था का सदस्य डिजिटल रजिस्ट्रेशन करने के लिए आता है। कनेक्शन के लिए आवेदक के आधार और बिजली के बिल की आवश्यकता होती है। कनेक्शन की कुल 7018 रुपये फीस है। इनमें सात हजार रुपये वापस मिल जाता है। इसके अलावा 2118 रुपये जमा करके किस्तों में बाकी शेष भुगतान किया जा सकता है।

यह भुगतान अगले 10 बिल में 500-500 रुपये के हिसाब से होता है। वहीं, 1118 रुपये जमा करने पर 50 रुपये हर महीने बिल में जुड़कर आएगा। इस स्कीम में जमा रुपये वापसी का प्रावधान नहीं है। वहीं, पीएनजी गैस का 51.5 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) के हिसाब से प्रत्येक दो महीने में चार्ज लिया जाता है।

भारत सरकार की तरफ से यह सुनिश्चित किया गया है कि पीएनजी व सीएनजी की समस्या भविष्य में नहीं होगी। वहीं, एक महीने के भीतर 250 नए कनेक्शन और 1200 से अधिक आवेदन हुए हैं। – पंकज कुमार, एसोसिएट मैनेजर, इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments