Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज मण्डल का माल लदान से आय के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन

प्रयागराज मण्डल का माल लदान से आय के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक (गुड्स), अतुल यादव के प्रयासों से प्रयागराज मण्डल में मालभाड़ा परिवहन की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए योजनबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं । प्रयागराज मण्डल ने मालभाड़ा परिवहन में शानदार प्रदर्शन करते हुये चालू वित्तीय वर्ष में सराहनीय प्रदर्शन किया है। परिवहन के क्षेत्र में अच्छी सेवाएँ उपलब्ध कराने से प्रयागराज मण्डल में माल ढुलाई में निरंतर वृद्धि हो रही है । सुगम परिवहन, निर्धारित समय पर सुरक्षित डिलीवरी, व्यापार और उद्योग जगत के साथ निरंतर संपर्क और सार्थक संवाद से प्रयागराज मण्डल लगातार अपनी आय में भी बढ़ोतरी कर रहा है।
इसी क्रम में प्रयागराज मण्डल ने माल लदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए चालू वित्तीय वर्ष के मई माह में 64.64 करोड़ रुपये आय अर्जित की है जो कि गत वित्तीय वर्ष के मई माह में अर्जित आय से 4.7 प्रतिशत अधिक है।

इस दौरान 10110 कंटेनर माल लदान से 38.40 करोड़ रुपये आय अर्जित की है जबकि गत वित्तीय वर्ष के मई माह में 9690 कंटेनर माल लदान से 34.21 करोड़ रुपये आय अर्जित की थी।

प्रयागराज मण्डल ने चालू वित्तीय वर्ष के मई माह में 810 वैगन स्टोन लदान से 4.28 करोड़ रुपये आय अर्जित की है जबकि गत वित्तीय वर्ष के मई माह में 348 वैगन के माल लदान से 2.12 करोड़ रुपये आय अर्जित की थी।

प्रयागराज मण्डल ने चालू वित्तीय वर्ष के मई माह में सीमेंट लदान से 8.05 करोड़ रुपये आय अर्जित की है जबकि गत वित्तीय वर्ष के मई माह में सीमेंट लदान से 7.55 करोड़ रुपये आय अर्जित की थी ।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments