Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। 15 मंडलों के 1216 बूथों पर मनाई जाएगी डॉ श्यामा प्रसाद...

प्रयागराज। 15 मंडलों के 1216 बूथों पर मनाई जाएगी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1216 बूथों पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत सभी बूथों पर गोष्ठी व वृक्षारोपण का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को आम, शीशम, बेल, अशोक, नींबू, आंवला, पीपल इत्यादि के पौधे वितरित किए गए। इस दौरान महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर समस्त 1216 बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मंडल एवं बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी आदि इस कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार कर लें। कार्यालय पर पौधे उपलब्ध हैं। मंडल अध्यक्षों से अपील है कि अपने मंडल के बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना तैयार कर लें। महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल को वृक्षारोपण कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, देवेश सिंह, प्रमोद मोदी, राजन शुक्ला , आनंद श्रीवास्तव, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, अनुज कुशवाहा, विजय पटेल, अजय सिंह, सुजीत कुशवाहा, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, विश्वास श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पौधा वितरण के दौरान उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments