कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा नेतराम चौराहा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में बुधवार सुबह कर्मचारी का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत घटना की जानकारी मालिक को दी।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा नेतराम चौराहा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में बुधवार सुबह कर्मचारी का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत घटना की जानकारी मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतरवाकर पीएम हाउस भिजवा दिया। वहीं पिता ने रेस्टोरेंट मालिक पर प्रताड़ना के आरोप में कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा निवासी राजा राम निषाद के दो बेटों में अमन निषाद (23) छोटा था। पिता भी मजदूरी का काम करते हैं। रेस्टोरेंट मालिक शुभम के अनुसार, करीब दो महीने पहले अमन उनके पास काम मांगने के लिए आया था। जिसके बाद उसे साफ-सफाई व बर्तन धुलने के लिए रखा गया था। उसे खाने के साथ रहने के लिए रेस्टोरेंट में ही कमरा दिया गया था। उसके अलावा चार कर्मचारी और उसके साथ रहते थे।
शुभम ने बताया कि रोज की तरह वह रात में मीरापुर स्थित अपने घर चला गया था। साथी कर्मचारियों का दावा है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे अमन की उसके परिवार के लोगों से फोन पर काफी झगड़ा हुआ था और परिवार के लोग सुबह होने पर उसे देख लेने की बात भी कह रहे थे। देर रात होने पर सभी लोग कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह उठे तो अमन कमरे में नहीं था। वहीं रेस्टोरेंट की साफ-सफाई के लिए बेसमेंट में गए तो अंदर का नजारा का नजारा देख साथी कर्मचारी के होश उड़ गए। अमन बेसमेंट के फंदे से लटका था।
Courtsy amarujala