प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित स्मिथ रोड से यात्रियों का प्रवेश सोमवार दो जून से बंद हो जाएगा। सिविल लाइंस साइड में यात्रियों का प्रवेश गेट नंबर तीन, चार एवं कोरल क्लब वाले गेट से ही होगा।
प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित स्मिथ रोड से यात्रियों का प्रवेश सोमवार दो जून से बंद हो जाएगा। सिविल लाइंस साइड में यात्रियों का प्रवेश गेट नंबर तीन, चार एवं कोरल क्लब वाले गेट से ही होगा। इस दौरान स्मिथ रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज संख्या एक से दो की ओर जाने वाला रास्ता पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह पाबंदी चार माह के लिए रहेगी।
दरअसल प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में पुर्नविकास का कार्य रेलवे द्वारा अगस्त 2023 से किया जा रहा है। सिविल लाइंस साइड में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य भी हो रहा है। अब इसी क्रम में जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में कॉनकोर्स बनाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य कार्य भी सिविल लाइंस साइड में होगा।
इसी वजह से रेलवे प्रशासन द्वारा फुट ओवर ब्रिज संख्या एक से फुट ओवर ब्रिज संख्या दो के मध्य स्थित स्मिथ रोड पर निर्माण कार्य के कारण यात्री आवगमन दो जून से 4 माह के लिए पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है । प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सिविल लाइंस साइड स्थित गेट नंबर तीन से प्लेटफॉर्म संख्या – 4-5, 7-8 एवं 9-10 पर जाने वाले यात्री ही प्रवेश कर पाएंगे । अन्य प्लेटफार्मों पर जाने वाले यात्रियों का प्रवेश गेट नंबर चार से होगा।
Courtsy amarujala



