शहरियों के लिए अच्छी खबर है। इस त्योहार उनके लिए वर्षों से अपने घर का सपना पूरा हो सकता है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़े 611 फ्लैट और 72 प्लाॅट लॉटरी के माध्यम से आवंटित करने का निर्णय लिया है।
शहरियों के लिए अच्छी खबर है। इस त्योहार उनके लिए वर्षों से अपने घर का सपना पूरा हो सकता है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़े 611 फ्लैट और 72 प्लाॅट लॉटरी के माध्यम से आवंटित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। पीडीए के सबसे ज्यादा 179 फ्लैट जागृति विहार आवास योजना कालिंदीपुरम में खाली हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 54.30 वर्ग मीटर है। एक फ्लैट का अनुमानित मूल्य 33 लाख 35 हजार है। इनमें से 13 एमआईजी फ्लैट (कैटेगरी-2) फेज-2 और 166 एमआईजी फ्लैट (कैटेगरी-2) फेज-3 के हैं।
वहीं, दूसरे नंबर पर 152 फ्लैट यमुना विहार आवास योजना नैनी-1 में खाली हैं। 2-बीएचके (बी-3) व (बी-4) प्रकार के सभी फ्लैट 75.29 वर्गमीटर क्षेत्रफल के हैं। एक फ्लैट का अनुमानित मूल्य 36 लाख 55 हजार रुपये है। पीडीए के सबसे महंगे फ्लैट डिवाइन अपार्टमेंट झूंसी में हैं। यहां कुल चार फ्लैट हैं। 3-बीएचके फ्लैट का क्षेत्रफल 170.66 वर्ग मीटर है और अनुमानित मूल्य एक करोड़ 20 लाख रुपये है।