डीजे पर डांस करने के दौरान एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको एक कार से उपचार के लिए शहर लाया जा रहा था। मेजा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर नाले में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
मेजा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकराकर नाले में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने में फंसे लोगों क बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों का उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है।
बुधवार को मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया गांव से कोरांव में बरात गई थी। जहां डीजे पर डांस के दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बराती उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल लाया जा रहा था। शहर आते समय रात करीब दो बजे तेंदुआ गांव के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पास के नाले में पलट गई। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूपसे घायल हो गए।




