Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : वाराणसी के नमो घाट से अपहृत मासूम प्रतीक शर्मा सकुशल...

Prayagraj : वाराणसी के नमो घाट से अपहृत मासूम प्रतीक शर्मा सकुशल बरामद, 24 घंटे बाद परिवार में लौटी खुशियां

मांडा थाना क्षेत्र के सराय कला गांव से शनिवार को अगवा किए गए छह वर्षीय मासूम प्रतीक शर्मा को पुलिस ने रविवार रात वाराणसी जनपद के नमो घाट से सकुशल बरामद कर लिया।

मांडा थाना क्षेत्र के सराय कला गांव से शनिवार को अगवा किए गए छह वर्षीय मासूम प्रतीक शर्मा को पुलिस ने रविवार रात वाराणसी जनपद के नमो घाट से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही अपहरणकर्ता बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा मासूम को लेकर थाने के लिए रवाना हो गए। बच्चे के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार सराय कला निवासी ओमप्रकाश शर्मा का पुत्र प्रतीक शर्मा मेजा थाना क्षेत्र के अकोड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र है। शनिवार को स्कूल वाहन से उतरने के बाद घर से करीब 50 मीटर पहले कार सवार बदमाश उसे जबरन ऑल्टो कार में बैठाकर ले गए थे। उस समय उसके दादा नागेश्वर प्रसाद शर्मा को बदमाशों ने बातचीत में उलझा लिया था।

घटना के बाद पुलिस की आठ टीमें जांच में लगा दी गई थीं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर संदिग्ध ऑल्टो कार के वाराणसी की ओर जाने के संकेत मिले। इसके बाद पुलिस ने वाराणसी और भदोही में लगातार दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी तेज होते ही अपहरणकर्ता बच्चे को वाराणसी के नमो घाट के पास छोड़कर फरार हो गए।

रविवार को एसीपी मेजा एस.पी. उपाध्याय भी परिजनों से लगातार संपर्क में रहे और जांच की कड़ियां जोड़ते रहे। घटना की सूचना मिलने पर पिता ओमप्रकाश शर्मा भी मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए थे। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मासूम की वाराणसी से सकुशल बरामदगी कर ली गई है और अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी है।

 

 

परिजनों से मिलने वालों का लगा रहा तांता

 

 

घटना के बाद रविवार को पीड़ित परिवार के घर पर लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। मेजा विधायक संदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रमिल यादव, राजू समदरिया और जयशंकर भारतिया ने परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और घटना की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments