प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 121वें संस्करण को भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के 1216 बूथों पर सुना गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर व कैंडल जलाकर पहलगान हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रीतम नगर मंडल के बूथ नंबर 122 पर पूर्व सांसद विनोद सोनकर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चौक मंडल के बूथ नंबर15 पर, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने विश्विद्यालय मंडल के बूथ 254, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने सदर गंगा पट्टी बूथ नंबर 405, महापौर गणेश केसरवानी ने कीडगंज कैंप कार्यालय, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सदर यमुना पट्टी मंडल के बूथ 180, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने शिवकुटी मंडल के बूथ नंबर 43 पर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कृतिका अग्रवाल, रणजीत सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भी विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के पिछले संस्करण में प्रयागराज महानगर को काशी क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ये महानगर के मेहनती और समर्पित कार्यकताओं की बदौलत संभव हुआ। इस बार भी यही उम्मीद है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने मन की बात के अपने इस 121वें संस्करण में पहलगाम हमले पर दुख व्यक्त करते हुए आतंकी और उनके आकाओं को कठोरतम जवाब देने की बात कही और हमें इस पर भरोसा होना चाहिए कि ये नया भारत अपनी अस्मिता पर हमला करने वालों को छोड़ने वाला नहीं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मुश्किल वक्त में देश के 140 करोड़ लोगों की एकता को सबसे बड़ा आधार बताया है इसलिए हमें एक रहना है। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। डॉ शैलेश पांडेय, वरुण केसरवानी, मन की बात कार्यक्रम के सह संयोजक दीप द्विवेदी , सुमित वैश्य, मनोज श्रीवास्तव, अजय आनंद, भरत निषाद, अवनीश तिवारी, अपूर्वा चंद्रा, दिग्विजय सिंह, अनिल मौर्य, भोला सिंह, कबीर जायसवाल, गया प्रसाद, रजत दुबे, श्रवण पाल, दिग्विजय सिंह, पारस श्रीवास्तव, अजय कुमार, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय पटेल, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, विशाल अग्रवाल, सुजीत कुशवाहा आदि कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडलों बूथों पर मन की बात सुना।
Anveshi India Bureau



