Prayagraj Crime News : रविवार रात करीब 11 बजे शहर के खुल्दाबाद इलाके में स्थित एक रेस्तरां पर बदमाशों ने बम फेंक दिया। तेज आवाज के साथ बम फटने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Crime News Prayagraj : शहर के खुल्दाबाद इलाके में रविवार की रात नकाबपोश दो युवकों ने एक रेस्तरां पर बम फेंक दिया। इससे अफरातफरी मच गई। दहशत फैलाने के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
अटाला के रहने वाले बशीर अहमद का खुल्दाबाद में रेस्तरां है। रविवार की रात करीब 11 बजे रेस्तरां के सामने दो युवक पहुंचे। बाइक सवार दोनों युवक मुंह पर गमछा बांधे हुए थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते युवकों ने रेस्तरां पर बम फेंक दिया। तेज आवाज के साथ बम फटने से पूरा रेस्तरां समेत पूरा इलाका थर्रा गया। कर्मचारियों में दहशत फैल गई और सड़क से गुजर रहे लोग लोग इधर उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश आसानी से भाग निकले।
पूरी घटना रेस्तरां के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। रेस्तरां के मालिक ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बशीर के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। एक महीने पहले आर्डर को लेकर उनका कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Courtsy amarujala



