Saturday, January 24, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। विकसित भारत के लिए समर्पित है मोदी सरकार: कमलेश पासवान 

प्रयागराज। विकसित भारत के लिए समर्पित है मोदी सरकार: कमलेश पासवान 

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की, और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान सहित पूरे विश्व को प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ‘ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आइएनएस विक्रांत, तेजस और, प्रचंड’ अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर ₹23,622 करोड़ तक पहुंच गया है।

संकट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकोंको विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं अपितु विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और कोविड में वंदे भारत मिशन के जरिए मोदी सरकार करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लेकर आई। एक समय देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, लेकिन मोदी सरकार की निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की रणनीति के कारण आज नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49% लेनदेन भारत में होते हैं। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा देश में यूपीआई लेनदेन ₹24 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार की टेक्नोलॉजी आधारित ई-गवर्नेस प्रणाली ने पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही को नई परिभाषा दी। IMF और UNDP जैसे वैश्विक संस्थानों ने भारत में गरीबी उन्मूलन को लेकर मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है जिनके परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाते खोल कर देश की आम जनता को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है।

व्यापार को आसान बनाने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप 2023-24 में 80 लाख से अधिक नई कंपनियां भारत में रजिस्टर हुई,

2024 में चंद्रयान-3 की सफलता और अब गगनयान की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि मोदी का नया भारत केवल धरती पर नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में भी आगे बढ़ रहा है।

मोदी सरकार में 99% गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं, देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेलवे बजट को 9 गुना बढ़ाया गया। मोदी सरकार में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हुई। आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है। 2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹3.7 लाख करोड़ दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक ₹1.75 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने, जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए 12 करोड़ शौचालयों ने हमारी माताओं-बहनों को गरिमापूर्ण जीवन दिया।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ₹93,000 करोड़ से 112 सिंचाई परियोजनाएं शुरू हुई हैं। मोदी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नए मापदंड स्थापित किए 2022 में भारत में बाघों की संख्या 3682 थी जो कि एक रिकॉर्ड है। साथ ही एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पूरे देश में 142 करोड़ से अधिक पौधारोपण किए गए है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्वस्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया।10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को ₹14.72 लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 3.98 करोड़ गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए ₹18,593 करोड़ रुपए वितरित किए गए।

महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन मिला भारत में सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं। AIIMS की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, 8 नए IIM, 7 नए IIT और 490 नई यूनिवर्सिटी स्थापित की गई हैं।

सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए। सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 10 उच्च फोकस वाले राज्यों में 17,750 से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र और सभी राज्यों में 11 हजार से अधिक शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस केन्द्र स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर ₹64,180 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। पूर्वोत्तर आज मोदी सरकार में समावेशी विकास का अहम हिस्सा बन चुका है।

मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में ₹44,859 करोड़ से अधिक की 3,613 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है, मोदी सरकार ‘लुक ईस्ट’ को अब ‘लीड ईस्ट’ में बदल रही है।

 

*प्रदर्शनी का अवलोकन*

 

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को उकेरा गया है। इस अवसर पर कमलेश पासवान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जन जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला सांसद प्रवीण पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई,गुरु प्रसाद मौर्य, पियूष रंजन, राजमणि कोल कुंज बिहारी मिश्रा रहे

पत्रकार वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया। आभार ज्ञापन में संयोजक विवेक मिश्रा भाजपा मीडिया विभाग, यमुना पार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी,गंगापार मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments