मुख्यमंत्री रविवार को निर्धारित समय के अनुसार परेड ग्राउंड पहुंच गए। कुछ देर बाद वह महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। यहां वह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंच गए। महाकुंभ-25 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण, वेबसाइट और ऐप लांच करेंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को प्रयागराज के परेड ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद वह महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। यहां वह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। यहीं पर वह महाकुंभ-25 के लोगो का अनावरण, वेबसाइट http://kumbh.gov.in और ऐप (Mahakumbhmela2025) को लांच करेंगे। महाकुंभ-25 के लोगो का प्रयोग महाकुंभ की वेबसाइट और ऐप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में भी किया जाएगा।
महाकुंभ की वेबसाइट और ऐप श्रद्धालुओं व पर्यटकों के वायु, रेल व सड़क मार्ग से महाकुंभ पहुंचने में सहयोग करेगा। इसके माध्यम से प्रयागराज में आवासीय सुविधा, परिवहन, पार्किंग, मंदिरों तक पहुंचने की जानकारी मिलेगी। इसमें स्थानीय और आस-पास के आकर्षण और पर्यटन स्थलों की भी जानकारी होगी। श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के अलर्ट भी इसके माध्यम से मिलेंगे।
Courtsy amarujala.com



