Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj News : पूर्व जिला पंचायत सदस्य की संदिग्ध दशा में मिली...

Prayagraj News : पूर्व जिला पंचायत सदस्य की संदिग्ध दशा में मिली लाश, छह दिन से थे लापता

Prayagraj Crime News: कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की लाश पुरामुफ्ती में मिली है। वर्तमान में उनकी पत्नी लबली यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। रणधीर यादव 22 अगस्त को हथिगहां में ढाबे पर भोजन पैक कराने के बाद अपने एक दोस्त के साथ निकले थे फिर उनका पता नहीं चला। दो दिन बाद उनकी स्कॉर्पियों चित्रकूटके देवांगना घाटी में लावारिस हाल में मिली।

छह दिन से लापता कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव का शव पुरामुफ्ती में मिला है। उनकी हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। 22 अगस्त को वह स्कॉर्पियों से अपने दो दोस्तों के साथ ढाबा पर खाना खाने के बाद निकले थे, लेकिन फिर घर लौटकर नहीं आए। उनके साथ स्कॉर्पियों में सवार दोनों साथी भी घटना के बाद से लापता हैं। दो दिन बाद उनकी स्कॉर्पियो चित्रकूट के पहाड़ी इलाके में देवांगना घाटी के पास झाड़ियों मिली थी, लेकिन उनका कुछ नहीं चला। बृहस्पतिवार को उनकी लाश पुरामुफ्ती में मिली।

पत्नी बबली यादव हैं जिला पंचायत सदस्य

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की पत्नी बबली यादव वर्तमान में कौड़िहार की जिला पंचायत सदस्य हैं। पत्नी की शिकायत कर पुलिस दो लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में राम सिंह भी रणधीर यादव के साथ गायब है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उधर घटना के बाद आरोपी के घर पर सन्नाटा पसरा है।

कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव 22 अगस्त की रात करीब नौ बजे साथी राम सिंह के साथ गायब हो गए। 23 अगस्त की दोपहर उनकी स्कॉर्पियो चित्रकूट एयरपोर्ट के पास देवांगना घाटी में मिली। बताया गया कि घटना की रात जिला पंचायत सदस्य के साथ राम सिंह यादव निवासी तुलसीराम का पूरा इब्राहिम पुर भी था। वह भी घर नहीं लौटा।

पत्नी बबली यादव ने राम सिंह व उदय यादव को घटना का जिम्मेदार बताया है। बताया गया कि रणधीर यादव, उदय व राम सिंह यादव के बीच गहरी दोस्ती थी। करीब एक माह पहले उदय व रणधीर में कुछ अनबन हुई थी। जबकि घटना कि रात हथिगंहा बाजार के ढाबे पर खाना लेते वक्त राम सिंह यादव रणधीर के साथ था। बबली यादव ने कहा कि पति के बारे में राम सिंह को जानकारी है, वह अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों उठाया है।

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments