Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj News : प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के बेटे की सड़क हादसे...

Prayagraj News : प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई की हालत गंभीर

फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाका के पास देर रात हुए सड़क हादसे में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज के दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि उनके भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाका के पास देर रात हुए सड़क हादसे में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज के दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि उनके भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बेटे की तबियत खराब होने के बाद परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्रतापगढ़ प्रयागराज आ रहे थे। मलाका के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस मामले छानबीन में जुट गई है।

आचार्य देवव्रत जी महाराज की कथा होलागढ़ इलाके में चल रही है। बृहस्पतिवार की देर रात कथावाचक के दो वर्षीय बेटे की तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग उसका उपचार कराने के लिए प्रयागराज आ रहे थे। मलाका के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आचार्य के भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments