Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj News : भदोही सांसद विनोद बिंद के काफिले में शामिल लोगों...

Prayagraj News : भदोही सांसद विनोद बिंद के काफिले में शामिल लोगों ने हंडिया टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को पीटा

Dr Vinod Bind News : हंडिया टोल प्लाजा पर बुधवार को भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद के काफिले में शामिल लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सांसद के लोगों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसको लेकर काफी देर तक कर्मचारियों में दहशत मची रही।

हंडिया टोल प्लाजा पर बुधवार को भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद के काफिले में शामिल लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सांसद के लोगों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसको लेकर काफी देर तक कर्मचारियों में दहशत मची रही। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। टोल प्लाजा के मैनेजर ने हंडिया थाने में घटना की तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।

भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद के वाहनों का काफिला बुधवार को प्रयागराज से हंडिया की ओर आ रहा था। टोल प्लाजा पार करते समय बैरियर शीशे से टकरा जाने पर सांसद के काफिले में शामिल आधा दर्जन से अधिक युवक नीचे उतर गए और कर्मचारियों की पिटाई करने लगे। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि काफिला गुजरते समय टोल का बैरियर एक वाहन के शीशे से टकरा गया। इसके बाद सांसद के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोहे की राड से काउंटर के अंदर बैठे कर्मचारियों को मारते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना का तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments