Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj News : दशहरे का मेला देखने निकले स्वीट हाउस संचालक का...

Prayagraj News : दशहरे का मेला देखने निकले स्वीट हाउस संचालक का शव सड़क के किनारे मिला, खून से लथपथ था शव

नैनी क्षेत्र की पुरानी प्रसिद्ध मिठाई की दुकान कुशवाहा स्वीट्स के संचालक राजकुमार कुशवाहा का शव रविवार की भोर में पुरानी जीटी रोड स्थित शुआटस के समीप सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।

नैनी क्षेत्र की पुरानी प्रसिद्ध मिठाई की दुकान कुशवाहा स्वीट्स के संचालक राजकुमार कुशवाहा का शव रविवार की भोर में पुरानी जीटी रोड स्थित शुआटस के समीप सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। वह शनिवार रात 11 बजे दुकान बंद करवाने के बाद डांडी बाजार दशहरे का मेला देखने के लिए घर से निकला था।  मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी मोटर साइकिल से मिले कागजात से उसकी पहचान की और परिजनों को जानकारी दी। मृतक के गले से चार तोले सोने की जंजीर और उसका मोबाइल मौके से गायब था। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

नैनी थाना क्षेत्र के अरैल मोड़ निवासी स्व. राम दुलारे कुशवाहा के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा राजकुमार कुशवाहा (40) के तीन बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद वह दुकान संभालने लगा था। शनिवार की रात अपनी मोटर साइकिल से वह डांडी का दशहरा देखने के लिए घर से निकला था।
रविवार भोर में उसका शव शुआटस के समीप सड़क के किनारे पड़ा मिला। कुछ दूर पर उसकी मोटर साइकिल गिरी हुई थी और वह खून से लथपथ था। शरीर पर चोट के निशान थे। रविवार की सुबह में परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को वहां से चीर घर भेज दिया था। परिजनों का कहना है कि जब वह घर से निकला था तब उसके गले में सोने के चार तोले की जंजीर थी और मोबाइल था, जो मौके से नहीं मिला है।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments