Monday, February 9, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj News : नैनी में बेकाबू डंपर किराने की दुकान में घुसा,...

Prayagraj News : नैनी में बेकाबू डंपर किराने की दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे परिजन

नैनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नई बाजार में एक तेज रफ्तार डंपर असंतुलित होकर किराने की दुकान में घुस गया। इससे दुकान सहित पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में परिजन बाल-बाल बच गए।

नैनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नई बाजार में एक तेज रफ्तार डंपर असंतुलित होकर किराने की दुकान में घुस गया। इससे दुकान सहित पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में परिजन बाल-बाल बच गए। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा रहा। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। हादसे में दो व्यापारियों का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।

नई बाजार मोहल्ले में महेंद्र केसरवानी का मकान है। आगे वाले हिस्से में वह किराने की दुकान चलाते हैं। सोमवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार डंपर मकान में घुस गया। इससे दुकान सहित मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उनके पड़ोस में रहने वाले मनोज केसरवानी के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। तेज आवाज से परिजन सहम गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। डंपर में गिट्टी लदा हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments