Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj Police : कई इंस्पेक्टर और थानेदार इधर से उधर, चहेते अब...

Prayagraj Police : कई इंस्पेक्टर और थानेदार इधर से उधर, चहेते अब भी थानों में बैठे डेरा डालकर

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के ऐसे कई थाने हैं, जहां पर सब इंस्पेक्टर रैंक से लेकर कांस्टेबल रैंक तक के पुलिसकर्मी तैनात हैं। यह भी बताया जाता है कि इन पुलिसकर्मियों का कई बार ट्रांसफर आर्डर आया, बावजूद इसके ये पुलिसकर्मी डेरा डालकर बैठे हैं। सूत्रों ने बताया कि इनमें जार्जटाउन, शिवकुटी, कर्नलगंज, सिविल लाइंस, पूरामुफ्ती, साइबर सेल समेत एसओजी भी शामिल है।

पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के आदेश पर बुधवार आधी रात कई थाने और चौकी प्रभारियों के तबादला कर कर दिए गए। लेकिन, सवाल है कि अब भी जिले के कई थानों और चौकी में डेरा डालकर बैठे चहेते पुलिसकर्मियों को कब इधर से उधर किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के ऐसे कई थाने हैं, जहां पर सब इंस्पेक्टर रैंक से लेकर कांस्टेबल रैंक तक के पुलिसकर्मी तैनात हैं। यह भी बताया जाता है कि इन पुलिसकर्मियों का कई बार ट्रांसफर आर्डर आया, बावजूद इसके ये पुलिसकर्मी डेरा डालकर बैठे हैं। सूत्रों ने बताया कि इनमें जार्जटाउन, शिवकुटी, कर्नलगंज, सिविल लाइंस, पूरामुफ्ती, साइबर सेल समेत एसओजी भी शामिल है।
गाज तो किसी का रूटीन तबादला

सूत्रों के मुताबिक, कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की शिकायत मिलने या फिर काम के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर हटाया गया है। वहीं कई पुलिसकर्मियों का रूटीन में तबादला किया गया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि जल्द ही तबादले की एक और लिस्ट आने वाली है। 

इन-इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

निरीक्षक तुषार दत्त त्यागी को प्रभारी निरीक्षक दारागंज से प्रभारी बारा स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र को प्रभारी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच से प्रभारी दारागंज, निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र को न्यायालय पुलिस आयुक्त से प्रभारी नवाबगंज, निरीक्षक विरेन्द्र सिंह यादव को प्रभारी शिवकुटी, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा को प्रभारी मऊआइमा, निरीक्षक विनोद कुमार को बारा से पुलिस लाइन, धर्मेंद्र कुमार दुबे को नवाबगंज से पुलिस लाइन, राघवेन्द्र सिंह को प्रभारी मऊआइमा से पुलिस लाइन, निरीक्षक पंकज कुमार राय सराय इनायत से पुलिस लाइन किया गया है।
थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक तबादला
वहीं, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह प्रभारी जार्जटाउन, उप निरीक्षक महेश मिश्रा को प्रभारी बहारिया, उप निरीक्षक संजय प्रसाद गुप्ता को प्रभारी सराय इनायत, उप निरीक्षक वंदना पांडेय को प्रभारी महिला थाना, उप निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को पुलिस लाइन, अंबिका पासवान को महिला थाने से पुलिस लाइन और उप निरीक्षक रण विजय सिंह बहरिया से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments