Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : प्रयागराज एक्सप्रेस की 47 दिन बाद कल होगी घर वापसी,...

Prayagraj : प्रयागराज एक्सप्रेस की 47 दिन बाद कल होगी घर वापसी, दो जनवरी से ट्रेन का हो रहा सूबेदारगंज से

माघ मेले के मद्देनजर अस्थायी रूप से सूबेदारगंज शिफ्ट की गईं ट्रेनों की घर वापसी होने जा रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 18 फरवरी से अपने मूल स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर लौट रही हैं।

माघ मेले के मद्देनजर अस्थायी रूप से सूबेदारगंज शिफ्ट की गईं ट्रेनों की घर वापसी होने जा रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 18 फरवरी से अपने मूल स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर लौट रही हैं। प्रयागराज जंक्शन पर दबाव कम करने के लिए दो जनवरी से इन दोनों ट्रेनों का संचालन सूबेदारगंज स्टेशन से हो रहा था। लगभग 47 दिनों के बाद ये दोनों ट्रेनें अपने पुराने स्टेशन पर नजर आएंगी।

राजधानी समेत सात जोड़ी ट्रेनों का फिर होगा ठहराव

माघ मेले के दौरान अधिक से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए जंक्शन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने पर यह ट्रेनें फिर से प्रयागराज जंक्शन पर रुकेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 12505/12506 नार्थ ईस्ट, 12323/12324 बाड़मेर-हावड़ा, 12423/12424 राजधानी एक्सप्रेस, 12301/12302 हावड़ा राजधानी, 12305/12306 हावड़ा राजधानी, 12309/12310 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी, 12487/12488 सीमांचल एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

 

प्रयागराज एक्सप्रेस और लालगढ़ एक्सप्रेस को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी से जंक्शन पर शिफ्ट किया जा रहा है। सात जोड़ी अन्य ट्रेनों का ठहराव भी जंक्शन पर बहाल हो जाएगा। – अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments