उतरांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर गांव के समीप नाले के पास धान के खेत में रविवार सुबह एक अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल गया। गांव के लोग धान के खेत में पहुंचे तो देखा कि अजगर नीलगाय के बच्चे को आधा निगला चुका था।

गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अल्पेश कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि यह अजगर काफी विशाल और बड़ा है। यह नीलगाय के बच्चे को निगल गया। नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। टीम ने बताया कि अजगर को दूर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गांव के लाइमैन महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह अजगर धान के खेत में कई दिनों से दिखाई दे रहा था। इस वजह से वह लोग खेत की तरफ जाना छोड़ दिया था।