नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल रविवार से लागू हो गया। इस वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली लगभग सभी उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। इंडिगो और एलायंस एयर की उड़ानों में 15 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक का अंतर आएगा।
नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल रविवार से लागू हो गया। इस वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली लगभग सभी उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। इंडिगो और एलायंस एयर की उड़ानों में 15 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक का अंतर आएगा।
नए शेड्यूल के मुताबिक, इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट अब दोपहर 3:10 के बजाय करीब ढाई घंटे पहले यानी दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी। हैदराबाद की फ्लाइट अब दोपहर 1:15 के स्थान पर सुबह 11:40 बजे उड़ेगी। वहीं, बंगलूरू की उड़ान अब दोपहर 12:55 के बजाय 2:15 बजे प्रस्थान करेगी।उधर, दिल्ली और बिलासपुर के लिए सरकारी कंपनी एलायंस एयर की उड़ान अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही संचालित होगी।
विमानों की समय सारिणी 29 मार्च से
इंडिगो
दिल्ली-प्रयागराज ——— सुबह 10:55-12:20 बजे
प्रयागराज-दिल्ली ——— दोपहर 12:50-2:20 बजे
मुंबई-प्रयागराज ——— सुबह 11:30-1:25 बजे
प्रयागराज-मुंबई ——— दोपहर 2:05-4:20 बजे
बंगलूरू-प्रयागराज ——— सुबह 11:15-1:35 बजे
प्रयागराज-बंगलूरू ——— दोपहर 2:15-4:40 बजे
हैदराबाद-प्रयागराज ——— सुबह 9:10-11:10 बजे
प्रयागराज-हैदराबाद ——— सुबह 11:40-1:40 बजे
भुवनेश्वर-प्रयागराज ——— सुबह 9:35-11:40 बजे
प्रयागराज-भुवनेश्वर ——— दोपहर 12:00-2:00 बजे
अकासा एयर
मुंबई-प्रयागराज ——— दोपहर 12:45-3:05 बजे
प्रयागराज-मुंबई ——— शाम 4:00-6:20 बजे
एलाइंस एयर
बिलासपुर-प्रयागराज ——— सुबह 10:50-12:10 बजे
प्रयागराज-बिलासपुर ——— सुबह 10:05-11:25 बजे
दिल्ली-प्रयागराज ——— सुबह 7:50-9:40 बजे
प्रयागराज-दिल्ली ——— दोपहर 12:30-2:20 बजे
Courtsyamarujala.com



