Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : मारपीट का विरोध करने पर चार पहिया वाहन से कुचला,...

Prayagraj : मारपीट का विरोध करने पर चार पहिया वाहन से कुचला, तीन घायल, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

यमुनापार इलाके में औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर में मारपीट का विरोध करने पर लोगों को चार पहिया वाहन से कुचलने का मामला सामने आया है। वारदात में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुनापार इलाके में औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर में मारपीट का विरोध करने पर लोगों को चार पहिया वाहन से कुचलने का मामला सामने आया है। वारदात में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

 

औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अमित कुमार शनिवार की रात घर के समीप एक किराने की दुकान से सामान खरीदने गया था। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे अपने पास बुलाया। वह सामान खरीद रहा था, इसलिए उसे मौके पर जाने में देर हो गई, जिससे वह गुस्सा हो गया और उसने अमित की पिटाई कर दी। अमित ने घर पहुंचकर यह बात अपने परिजनों को बताई।

 

परिवार के लोग जब आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो आरोपी उसी समय पहुंच गया और उसने चार पहिया वाहन से सभी को कुचल दिया। वारदात में अमित कुमार, शिव लोचन और कौंधियारा थाना क्षेत्र के चितौरा निवासी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोग थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की लिखापढ़ी नहीं की गई। उन्हें टरका दिया गया। जिससे आक्रोश और बढ़ गया और लोगों ने थाने का घेराव किया। घटना में घायल लोगों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments