Monday, February 9, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : बरातियों से भरी दो कार पुलिया से टकराकर नहर में...

Prayagraj : बरातियों से भरी दो कार पुलिया से टकराकर नहर में गिरी, दो युवकों की मौत

Prayagraj Accident News : बरातियों से भरी दो कारें पुलिया से टकराने के बाद नहर में गिर गईं। हादसा रविवार की रात में हुआ। हादसे में कार सवार दो युवक लापता थे, जबकि बाकी लोकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घंटों चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद दोनों युवकों का शव बरामद किया गया।

कोरांव-ड्रमंडगंज मार्ग पर बढ़वारी खुर्द गांव में रविवार देररात बरात में जा रही दो कार पुलिया से टकराकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कारों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो कार सवार नहीं मिले। पूरी रात उनकी खोजबीन चलती रही। सुबह दोनों की लाश बरामद हुई।

एक कार किसी तरह खींच कर किनारे कर दी गई। कार से रीवा के शुभम शुक्ला, सौरभ गौतम, आजमगढ़ के संदीप, जौनपुर के विशाल मौर्य, गाजीपुर के वसीम और बरेली के अनूप सिंह व रोहित सहित सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं गाजीपुर के प्रदीप कुशवाहा और अंशु का पता नहीं चल सका। पुलिस टीम उनकी खोजबीन में जुटी रही। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। भोर में लापता दोनों युवकों की लाश बरामद हुई।

घटनास्थल से 50 मीटर दूर मिले शव

 

कार नहर में गिरने के बाद लापता हुए दोनों युवकों का शव घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी परबरामद हुआ। एनडीआरएफ टीम व पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) पुत्र शिवमोहन निवासी अतर्रा जिला बांदा व अनीश सिंह (20) पुत्र नमो नारायण सिंह निवासी शेरुहिया थाना फेफना जिला बलिया के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments