आगरा कैंट से बनारस के लिए शुरू हो रही वंदे भारत और वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में पहले दिन स्कूली बच्चों को फ्री सफर कराया जाएगा। रेलवे प्रयागराज से बच्चों को वाराणसी तक ले जाने और वापस लाने के अलावा खाने-पीने की भी व्यवस्था करेगा।
आठ कोच की आगरा वंदे भारत में 530 सीटें रहेंगी। इसमें चेयर कार की 478 एवं एग्जीक्यूटिव क्लास की 52 सीटें रहेंगी। इसी तरह वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार की 312 सीट बढ़ने के बाद कुल सीटों की संख्या 1,440 हो जाएगी। इसमें 104 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास की भी शामिल है। अभी इस ट्रेन में सभी श्रेणियों की 1,128 सीटें ही हैं।
रेलवे की तैयारियां पूरी है। वंदे भारत के नोटिफिकेशन जारी होते ही आधिकारिक रूप से पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। – शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर
Courtsy amarujala.com



