Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। विकसित भारत का संकल्प लेकर पूरी ऊर्जा के साथ लगना होगा:...

प्रयागराज। विकसित भारत का संकल्प लेकर पूरी ऊर्जा के साथ लगना होगा: डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा महानगर के सभी 15 मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित भारद्वाज मंडल के विकसित भारत संकल्प सभा में विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका तथा केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा। देश की जनता समझ चुकी है कि पीएम मोदी बिना रुके बिना थके देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने सफलता और विकास के नए आयाम स्थापित किए। आज भारत के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। देश तरक्की के रास्ते पर है। 2014 से लेकर अब तक भारत ने आर्थिक मोर्चे पर छलांग लगाई है। आर्थिक मोर्चे पर आज हम जापान से आगे निकल रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि सभी क्षेत्रों में मोदी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। भाजपा का संकल्प है कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। किसानों के हित में भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पीएम मोदी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा दिया। भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को लेकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पूरी ऊर्जा के साथ पहुंचाएं। हमें भ्रष्टाचार मुक्त समतामूलक समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना है। इस दौरान संकल्प सभा में उपस्थित लोगों ने पार्टी द्वारा दिए गए संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, कुंजबिहारी मिश्रा, डॉ एल एस ओझा, अजय आनंद, डॉ शैलेश पांडेय, अरुण पटेल, शशि वार्ष्णेय, चंद्रा अहलूवालिया, आशीष द्विवेदी, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments