Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajएनपीएस, निजीकरण,मर्जर के खिलाफ निकाला रोष मार्च

एनपीएस, निजीकरण,मर्जर के खिलाफ निकाला रोष मार्च

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ प्रयागराज (एकजुट) ने एनपीएस, निजीकरण एवं विद्यालय के मर्जर को लेकर रोष मार्च आज हनुमान मंदिर सिविल लाइन से सुभाष चौराहा तक निकाला। इस दौरान सभी ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण की प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग किया। माध्यमिक शिक्षा संघ एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों के लंबित समस्याओं का निस्तारण समय से ना होने से परेशानियां बढ़ती जा रही है जिसको लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के अफसर गंभीर नहीं है, इस मामले को लेकर शीध्र व्यापक स्तर पर जिले से लेकर प्रदेश और केंद्र तक व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा।

रोष मार्च में एकजुट के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मण्डलीय अध्यक्ष मिथिलेश मौर्य मंडली मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, जिला संरक्षक लालमणि यादव, जिला अध्यक्ष देव राज सिंह, जिला मंत्री डीपी यादव, विजय प्रकाश, भारती विद्रोही आशीष गुप्ता साहित्य सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments