Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePrayagrajगौ, गंगा, जल, जंगल और ज़मीन संरक्षण को लेकर जन जागरण यात्रा

गौ, गंगा, जल, जंगल और ज़मीन संरक्षण को लेकर जन जागरण यात्रा

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पटेल ने बताया कि माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा (3 जनवरी) को प्रातः 9 बजे संगम तट से गौ, गंगा, जल, जंगल एवं ज़मीन संरक्षण के उद्देश्य से विशाल जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।

यह यात्रा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रयाग विकास परिषद एवं सामाजिक क्षमता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। यात्रा का शुभारंभ गंगा पूजन, आरती एवं गंगा स्नान के साथ किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले साधु-संत, पीठों के महंत, भाजपा के सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अश्वनी कुमार सिंह पटेल ने बताया कि जन जागरण यात्रा पाँच चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में 3 जनवरी को गौ संरक्षण, 14 जनवरी को मां गंगा संरक्षण, 18 जनवरी को जंगल संरक्षण, 23 जनवरी को जल संरक्षण तथा 15 फरवरी को ज़मीन संरक्षण के लिए मां गंगा में संकल्प के साथ यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि गौ, गंगा, जल, जंगल और ज़मीन देश की प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। इस जन जागरण यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़कर जागरूक किया जाएगा तथा आवश्यक सुझावों से सरकार को अवगत कराया जाएगा।

प्रेस वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर पूज्य महंत दिव्य प्रकाश, गीतानंद जी महाराज, रंगबली पटेल, अंगद सिंह, राजीव पटेल, नतेश्वर सिंह, अनिकेत जायसवाल, किशन चंद्र जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments