पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त नगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत थाना पूरामुफ्ती में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं/बालिकाओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उपस्थित महिलाओं को निम्न प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया—
वुमेन पावर लाइन – 1090
आपातकालीन सेवा यूपी – 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
स्वास्थ्य सेवा – 102
एम्बुलेंस – 108
साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930
इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति केन्द्र, एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली तथा आत्मरक्षा से संबंधित व्यवहारिक टिप्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
Anveshi India Bureau



