Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeInternationalPutin: ईरान-इस्राइल के बीच शांति समझौता करा सकता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन...

Putin: ईरान-इस्राइल के बीच शांति समझौता करा सकता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने की मध्यस्थता की पेशकश

सेंट पीट्सबर्ग में आयोजित हुए इंटरनेशनल इकॉनोमिक फोरम से इतर पुतिन ने कहा कि रूस के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और ईरान के बुशेहर में पहला परमाणु पावर प्लांट लगाने में भी रूस ने मदद की थी। रूस के 200 कर्मचारी बुशेहर में दो अन्य परमाणु प्लांट बनाने में ईरान की मदद कर रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पेशकश की कि वे ईरान और इस्राइल के बीच जारी जंग में मध्यस्थता करा सकते हैं। पुतिन ने कहा कि मॉस्को ऐसा समझौता करा सकता है, जिससे ईरान शांतिपूर्ण तरीके से अपना परमाणु कार्यक्रम भी संचालित कर सकेगा और इस्राइल की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी समाधान हो सकेगा। एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि ‘यह एक संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन मेरे विचार से इसका समाधान हो सकता है।’

 

रूस ने ईरान-इस्राइल को भेजा मध्यस्थता का प्रस्ताव

रूसी राष्ट्रपति ने ये भी बताया कि उन्होंने अपना प्रस्ताव ईरान, इस्राइल और अमेरिका को भेज भी दिया है। उन्होंने कहा कि ‘हम किसी पर भी कुछ भी नहीं थोप रहे हैं। हम बस बात करना चाहते हैं कि इस हालात में क्या रास्ता हो सकता है। कोई भी फैसला इन देशों के नेतृत्व को ही करना है।’ रूस के पश्चिम एशियाई देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, जो उसे ईरान-इस्राइल के मामले में अच्छा और प्रभावशाली मध्यस्थ बनाते हैं। बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी पुतिन ने बात की थी, जिसमें पुतिन ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की पेशकश की थी। हालांकि ट्रंप ने उन्हें पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में संघर्ष विराम पर फोकस करने की सलाह दी थी।

 

 

Courtsy amarujala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments