Wednesday, July 2, 2025
spot_img
HomeKumbhराधिका नंद गिरी बनी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर 

राधिका नंद गिरी बनी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर 

महाकुंभ नगर। तीर्थराज प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा का विस्तार जारी है। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने आज सेक्टर -16 स्थित शिविर में एक महामंडलेश्वर और सात कंठी चेला बनाए हैं। मुंबई की रहने वाली राधिका नंद गिरी को आज विधि विधान से सन्यास दीक्षा के बाद किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया है। यह मुंबई की रहने वाली है। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मण त्रिपाठी महाराज ने सात कंठी चेला बनाया है। डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए देश के सभी प्रदेशों और जिलों में किन्नर अखाड़ा के पदाधिकारी बनाए जा रहे है।इस दौरान किन्नर अखाड़ा के संस्थापक / संरक्षक महंत दुर्गादास नंद गिरी , किन्नर अखाड़ा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर पार्वती नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी मनिकंडन महराज, महामंडलेश्वर दीपानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी इन्दूनंद गिरि,महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी ,महामंडलेश्वर जगदंबा नंद गिरी , श्रीमंत भैरवीनंद गिरी, श्री महंत दिव्यानी नंद गिरी सहित किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments