महाकुंभ के दौरान इस बार रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन होना है। रेलवे ने महाकुंभ 2025 के दौरान कुल 13324 ट्रेनों को चलाए जाने की तैयारी की है। इसमें 10100 नियमित ट्रेनें हैं। इसके अलावा 3134 मेला स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन होना है।
महाकुंभ भले ही अगले वर्ष 13 जनवरी से शुरू हो लेकिन रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली लंबी दूरी की महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। एक जनवरी से 11 जनवरी के बीच रेलवे द्वारा 60 महाकुंभ स्पेशल चलाए जाने की तैयारी है। इस दौरान जनवरी माह में लंबी दूरी की कुल 254 महाकुंभ स्पेशल का संचालन होगा।महाकुंभ के दौरान इस बार रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन होना है।
Courtsy amarujala.com



