Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajRailway News : कोहरे ने ट्रेनों की स्पीड पर लगाया ब्रेक, एनई...

Railway News : कोहरे ने ट्रेनों की स्पीड पर लगाया ब्रेक, एनई और सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस निरस्त

घने कोहरे की वजह से दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पर खासा असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं।

घने कोहरे की वजह से दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पर खासा असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं। नॉर्थ ईस्ट और सियालदाह-अजमेर निरस्त रही। इससे भी यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि टुंडला-कानपुर-प्रयागराज-डीडीयू (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) सेक्शन में कोहरा सबसे घना है। कम दृश्यता की वजह से लोको पायलटों को सिग्नल देखने में दिक्कत हो रही है।

इस वजह से ट्रेनों की गति पर असर पड़ा है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इस सेक्शन में ट्रेनों की गति भी कम कर दी है। बृहस्पतिवार को तेजस राजधानी एक्सप्रेस रात 12 बजे की जगह छह घंटे की देरी से सुबह छह बजे जंक्शन पहुंची। वहीं, नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह सात बजे की जगह चार घंटे की देरी से 11 बजे जंक्शन पहुंची। हमसफर 4.30 घंटे, रीवा सुपरफास्ट 4.00 घंटे, चौरीचौरा 4.10 घंटे, भुवनेश्वर राजधानी 13 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 6.10 घंटे तक विलंबित रही।

उधर विलंब से आने की वजह से कालिंदी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से शाम 7:50 बजे ही रवाना हो सकी। इसी तरह प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस भी दोपहर 3:20 की जगह रात 8:20 बजे रवाना हुई। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। ठंड में प्लेटफार्मों पर लंबा इंतजार करना यात्रियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हुई।

विमानों की आवाजाही होने से यात्रियों को राहत

प्रयागराज में सुबह से ही छाए घने कोहरे से यही प्रतीत हो रहा था कि बृहस्पतिवार को कुछ विमान निरस्त हो सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एयरपोर्ट पर सभी शेड्यूल सात विमानों का आवागमन हुआ। हालांकि 12 बजे के बाद ही विमानों की आवाजाही शुरू हुई। इस दौरान इंडिगो की सभी पांच उड़ानों की आवाजाही हुई, हालांकि यह विमान 30 मिनट से दो घंटे तक लेट रहे। अकासा एयर की मुंबई उड़ान भी विलंबित रही। यहां 1017 यात्रियों का आगमन एवं 1030 की रवानगी हुई।

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments