Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomePrayagrajRailway News : रेलवे के मददगार बने फिल्म धुरंधर फिल्म के पाकिस्तानी...

Railway News : रेलवे के मददगार बने फिल्म धुरंधर फिल्म के पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली

फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनेता राकेश बेदी का निभाया गया पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार और उनका डायलॉग, ‘बच्चा है तू मेरा… टेंशन क्यूं लेता है?’ इन दिनों रेलवे के डिजिटल प्लेटफार्म्स पर छाया हुआ है।

फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनेता राकेश बेदी का निभाया गया पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार और उनका डायलॉग, ‘बच्चा है तू मेरा… टेंशन क्यूं लेता है?’ इन दिनों रेलवे के डिजिटल प्लेटफार्म्स पर छाया हुआ है।

 

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए इस चर्चित डायलॉग को अपना हथियार बनाया है। वायरल पोस्टर में अभिनेता के कैरिकेचर के साथ संदेश दिया गया है कि रेल सफर में अगर कोई भी दिक्कत आए, तो यात्री घबराने के बजाय तकनीक का सहारा लें।
विज्ञापन

 

यात्री अब अपनी शिकायतों या सहायता के लिए इधर-उधर भटकने के बजाय सीधे रेलमदद एप का उपयोग करें। इसके जरिये कोच की सफाई, पानी की किल्लत, सुरक्षा या चिकित्सा सहायता जैसी जरूरतों को तुरंत दर्ज किया जा सकता है।

इसी तरह रेलवे बोर्ड ने राकेश बेदी के इसी जमील जमाली अवतार का उपयोग 139 हेल्पलाइन सेवा और रेलमदद एप के प्रचार के लिए किया है। इसका उद्देश्य सफर के दौरान होने वाली असुविधाओं को लेकर यात्रियों के मन से डर और तनाव को खत्म करना है।

रेलवे बोर्ड और एनसीआर के सोशल मीडिया हैंडल में रेलमदद एप और 139 को लेकर जागरूकता अभियान में इस विशेष कैरिकेचर का इस्मेताल किया गया है। – डाॅ. अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments