प्रयागराज l विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा 5 दिवसीय अखिल भारतीय खेलकूद समारोह हासन (बेंगलुरु) कर्नाटक में संपन्न हुआ जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के खिलाड़ी भैया बहनों ने 15 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित 20 पदक प्राप्त कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर सर्वजेता रहे l विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने वंदना सभा में अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया l

विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ी भैया बहनों के परिणाम इस प्रकार रहे-
बाल वर्ग भैया- बसंत कुमार गोला 400 मी, 600 मी दौड़, तथा 4×100 मी रिले रेस में (स्वर्ण पदक)
किशोर वर्ग (भैया)- छोटकू सेन 800 मी, 1500 मी, 300 मी दौड़ तथा 4×400 मीटर रिले रेस तीनों में (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की l आकाश यादव- गोला फेक (स्वर्ण पदक) श्वेतांक त्रिपाठी- गोला फेक (रजत पदक). सारिफ खान- जैवलिन थ्रो (स्वर्ण पदक) वरुण राठी -डिस्कस थ्रो (स्वर्ण पदक)
किशोर वर्ग (बहन)- पल्लवी सिंह- गोला फेक (स्वर्ण पदक), डिस्कस थ्रो (रजत पदक)
तरुण वर्ग (भैया)- दौलत साहनी 800 मी (स्वर्ण पदक), 1500 मी दौड़ (रजत पदक) रिले रेस 4×400 (स्वर्ण पदक) अजीत कुमार 1500 मी (स्वर्ण पदक) 800 मी दौड़ (रजत पदक) 4×100 रिले रेस (कांस्य पदक)
तरुण वर्ग (बहन)- सुहानी सिंह- डिस्कस थ्रो (स्वर्ण पदक)
खिलाड़ी छात्र-छात्राओं की सफलता पर शारीरिक प्रमुख आचार्य विमल चंद्र दुबे एवं संतोष कुमार तिवारी के साथ-साथ विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहने विद्यालय के छात्र भैया बहन एवं प्रबंध समिति से जुड़े समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की l
Anveshi India Bureau



