Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshयूपीएससी 2025 में 629वीं रैंक प्राप्त करने वाली रंजना सिंह सेंगर का...

यूपीएससी 2025 में 629वीं रैंक प्राप्त करने वाली रंजना सिंह सेंगर का खागा में हुआ सम्मान

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर इकाई द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में 629वीं रैंक प्राप्त कर जनपद फतेहपुर का नाम रोशन करने वाली क्षत्रिय समाज की बेटी रंजना सिंह सेंगर का उनकी जन्मभूमि Khaga कस्बे में प्रतिभा अलंकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल, खागा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर एवं अन्य पदाधिकारियों ने रंजना सिंह सेंगर को चांदी का मुकुट, पुष्पमाला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में मां सरस्वती की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में रंजना सिंह सेंगर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा खागा में अध्ययन के दौरान शिक्षक विभव सिंह से प्राप्त मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में सेवा के दौरान वे राष्ट्रहित, जनता की सेवा और न्यायसंगत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर, जिला महामंत्री रवि कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह सेंगर, महिला जिलाध्यक्ष रंजना चौहान, चेयरमैन गीता सिंह, तहसील खागा बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, किसान यूनियन अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, राज कपूर सिंह गौर सहित रोहित तोमर, जुगेश सिंह, दिनेश सिंह, अतुल सिंह, योगेश सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र भदौरिया, कृष्ण स्वरूप सिंह, रामचंद्र सिंह, ऊदल सिंह, इंदल सिंह सहित क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments