Tuesday, June 3, 2025
spot_img
HomeSportsRCB vs GT: गुजरात के खिलाफ फ्लॉप रहे कोहली के फैंस ने...

RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ फ्लॉप रहे कोहली के फैंस ने अभिनेता अरशद वारसी को किया ट्रोल, वजह जानकर चौंक जाएंगे

आरसीबी और जीटी के बीच मुकाबले में विराट कोहली सात रन बनाकर आउट हुए। विराट अब तक कुछ खास टच में दिखे नहीं हैं। अब आरसीबी को सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना करना है। फैंस विराट से उस मैच में रन बनाने की उम्मीद करेंगे।

आईपीएल 2025 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। 170 रन के लक्ष्य को शुभमन गिल की टीम ने आठ विकेट रहते हासिल कर लिया। बेंगलुरु की यह इस सीजन की पहली हार रही। सबसे खास बात इस मैच में विराट कोहली के बल्ले का खामोश रहना रहा। वह सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। हालांकि, विराट के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर अचानक अभिनेता अरशद वारसी ट्रेंड करने लगे। कोहली और आरसीबी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अरशद वारसी को ट्रोल कर दिया। अरशद वारसी के फोटोज पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। 

IPL 2025: Virat Kohli and RCB Fans trolls actor Arshad Warsi after GT match, shocking reason Arshad Khan

अरशद वारसी को अरशद खान समझ बैठे फैंस
दरअसल, फैंस अरशद वारसी को अरशद खान समझ बैठे और उन्हें ट्रोल करने लगे। विराट के आउट होने के बाद फैंस ने अरशद वारसी को कोहली को आउट करने के लिए जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ अपशब्द का भी प्रयोग किया। अरशद वारसी ने अजय देवगन के साथ फोटो शेयर की तो उस पर एक फैन ने लिखा- कोहली को आउट क्यों किया? दूसरे फैन ने लिखा- सर्किट भाई, विराट का विकेट क्यों लिया? अरशद वारसी का कमेंट सेक्शन इन्हीं कमेंट से भर गया।

Courtsy amarujala.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments