Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomePrayagrajरेलवे मान्यता के चुनाव में मज़दूर संगठन ने वर्कर्स यूनियन को समर्थन...

रेलवे मान्यता के चुनाव में मज़दूर संगठन ने वर्कर्स यूनियन को समर्थन दिया

रेलवे ट्रेड यूनियन में अपनी अलग पहचान रखने वाले क्रान्तिकारी नेता रवि दत्त शर्मा ( आर डी शर्मा ) सीनियर सेक्शन इन्जीनियर(प्रशासन) कैरेज एंड वैगन वर्कशॉप झाँसी को नार्थ सेन्ट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से केन्द्रीय अध्यक्ष चुना गया |

उक्त जानकारी देते हुए वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज पाण्डेय ने बताया की संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष का. आलोक वर्मा के रिटायर्ड होने की वजह से अध्यक्ष का पद खाली था क्यों की वर्कर्स यूनियन में रिटायर्ड रेल कर्मचारी पदाधिकारी नहीं हो सकता है इसी लिए उनकी जगह अनुभवी और प्रयागराज ज़ोन के रेलवे कर्मचारियों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले आर डी शर्मा को केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है | रेल कर्मचारी नेता आर डी शर्मा एन सी आर इम्प्लॉइज संध के झाँसी मण्डल के मण्डल मंत्री के साथ साथ एन सी आर मज़दूर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रह चुके है,इन्हें रेल राजनीति का लम्बा अनुभव है |

मनोज ने बताया कि एन सी आर एम एस (मज़दूर संगठन ) ने रेलवे मान्यता के चुनाव में वर्कर्स यूनियन का समर्थन करते हुए वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का एलान किया है |

नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष का. आर डी शर्मा एवं महामंत्री मनोज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय रेलवे के कर्मचारियों में मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रति यूपीएस (एकाकृत पेन्शन ) को लेकर बहुत आक्रोश है प्रयागराज जोन में एन एम ओ पी एस एवं विजय बन्धु के साथ पुरानी पेन्शन की लड़ाई लड़ने वाला वर्कर्स यूनियन एक मात्र संगठन है जो पेन्शन यात्रा से लेकर रामलीला मैदान की शंखनाद महारैली में भी अहम रोल अदा किया | नेता द्वय ने बताया कि ज़ोन के और भी यूनियन एवं कैटेरिगल एशोसियेशन से मिलकर लड़ने की बात-चीत चल रही है |

आर डी शर्मा को केन्द्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर वर्कर्स यूनियन के संजय तिवारी, सैय्यद इरफात अली, डॉ. कमल उसरी, राहुल चौरसिया, सियाराम मीना, शचीन्द्र कुमार मोती राम मीना, सरदार शिवेंद्र प्रताप सिंह ,संदीप सिंह ,रियाज़ अब्बास रिज़वी ,माधो सिंह यादव, उमेश भट्ठा, सैय्यद आफताब अहमद, पंकज कनौजिया, धनन्जय सिंह, सर्वेश तिवारी, विनोद बॉथम, अमर सिंह, राकेश शर्मा, बी के यादव,श्रीमती सुधा, श्रीमती गीता मिश्रा, आदि ने बधाई देते हुए संगठन का आभार व्यक्त किया |

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments