Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajरेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्मृति दिवस परेड का आयोजन

रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्मृति दिवस परेड का आयोजन

सन् 1959 में आज ही के दिन अक्साई चीन लेह लददाख के हॉट स्प्रिंग्स स्थान पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानो के शहीद होने की याद में स्मृति दिवस हर वर्ष मनाया जाता है।

इसी उपलक्ष्य में आज 21.अक्टूबर को रेलवे सरक्षा बल, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र सूबेदारगंज, प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 01.सिप्तम्बर.2023 से 31.अस्त 24 के मध्य सम्पूर्ण भारत में रेलवे सुरक्षा बल के शहीद हुए कुल 14 बल सदस्यों जिनमें से उत्तर मध्य रेलवे के श्याम मोहन सिंह, प्रधान आरक्षी, रेलवे सरक्षा बल पोस्ट, रूरा जो दिनांक 10.09.2023 को डयूटी के दौरान ट्रेन नंबर 12304 की चपेट में आने से शहीद हुए को श्रद्धांजलि दी गई।

स्मृति दिवस परेड में ए.एन.सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे, एम. सुरेश. उपमहानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर मध्य रेलवे, विजय प्रकाश पंडित, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, प्रयागराज मंडल (प्रधानाचार्य/क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज), अनुभव जैन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त /आगरा मंडल एवं प्रयागराज मंडल/क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र व मुख्यालय से रेलवे सुरक्षा बल के अन्य अधिकारीगण व स्टॉफ उपस्थित रहे। बल सदस्यों द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गये।

उक्त कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक द्वारा सभी बल सदस्यों को सम्बोधित करते हुए स्मृति दिवस के बारे में बताया गया एवं शहीद जवानों की शहादत को याद किया गया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments