Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajवर्ल्ड हंगर डे पर रॉबिन हुड आर्मी ने खाद्य वितरण अभियान चलाया 

वर्ल्ड हंगर डे पर रॉबिन हुड आर्मी ने खाद्य वितरण अभियान चलाया 

वर्ल्ड हंगर डे पर रॉबिन हुड आर्मी ने खाद्य वितरण अभियान चलाया

 

, 28 मई – भूख के खिलाफ जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से रॉबिन हुड आर्मी के स्वयंसेवकों—रॉबिन्स अभिलाष और अवनीश—ने वर्ल्ड हंगर डे के अवसर पर शंकरगढ़ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के एक ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य सामग्री कॉपी पेन पेंसिल 200 से अधिक परिवार की सदस्यों को वितरण किया

सहयोगी डॉ. उदय प्रताप सिंह, अभिषेक ठाकुर, सौरभ पूरी, विजय जायसवाल, दिनेश यादव, ऋषभ केसरवानी, सुधांशु शिवहरे अजीत तिवारी इत्यादि लोग ने सहयोग किया।

इस पहल के तहत जरूरतमंद परिवारों को आटा, चावल और सब्जी मसाले कॉपी पेन सहित आवश्यक खाद्य सामग्री किट वितरित की गई। बच्चों के लिए विशेष रूप से चार्ट पेपर भी दिए गए, ताकि पोषण के साथ-साथ शिक्षा और रचनात्मकता को भी बढ़ावा दिया जा सके।

रॉबिन अभिलाष ने कहा, “वर्ल्ड हंगर डे हमें इस सच्चाई की याद दिलाता है कि आज भी करोड़ों लोग भूख से जूझ रहे हैं। हम चाहते हैं कि इस तरह की छोटी-छोटी कोशिशों से हम लोगों तक राहत और जागरूकता पहुंचा सकें।”

स्वयंसेवक अवनीश ने कहा भोजन हर इंसान का अधिकार है। आज का अभियान हमारी उस यात्रा का एक छोटा सा कदम है, जो हम ज़ीरो हंगर की दिशा में उठाना चाहते हैं।”

रॉबिंस निशिता सिंह ने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कि अगर आप शिक्षित होते हैं तो निश्चित रूप से परिवार के जीवन यापन होने में आसानी होगी एक स्वैच्छिक और बिना किसी फंड के चलने वाला संगठन है, जो अतिरिक्त भोजन को ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करता है। ग्रामीण इलाकों जैसे शंकरगढ़ आदिवासी बहुल क्षेत्र में उनके प्रयास खास तौर पर प्रभावशाली हैं, जहां संसाधनों की कमी आम बात है।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments