Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajरोटरैक्ट क्लब के प्रशिक्षण कार्यक्रम 'ज्ञान कुंभ' का हुआ शानदार आगाज़

रोटरैक्ट क्लब के प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ज्ञान कुंभ’ का हुआ शानदार आगाज़

रोटरैक्ट क्लब प्रयागराज संगम सिटी प्रवर्तक रोटरी क्लब प्रयागराज संगम द्वारा आयोजित मंडल 3120 के प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ 21 फरवरी 2026 को शानदार तरीके से सिविल लाइन स्थित होटल जो़न कनेक्ट में आयोजित किया गया।

 

आगामी मंडल प्रतिनिधि रोटर. गरिमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3120 की आगामी मंडल अध्यक्ष रोटे. पूनम गुलाटी रहीं। साथ ही अतिथि वक्ता के रूप में मशहूर फिल्मी कलाकार, एंकर, कवि, लेखक श्री परितोष त्रिपाठी (टी.आर.पी. मामा, सुपर डांसर एवं इंडियन आइडल फेम) उपस्थित रहे। मंडल 3120 के पूर्व मंडल अध्यक्षों, पूर्व मंडल प्रतिनिधियों सहित मंडल के 25 से अधिक रोटरैक्ट क्लब के सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी क्लब अध्यक्षों एवं क्लब सचिवों व मंडल कार्यकारिणी समिति को प्रशिक्षित करना है। 150 से अधिक सदस्यों के इस सम्मेलन में प्रशिक्षण देने के लिए मंडल 3120 एवं बाहर के मंडल से प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी वर्ष की डिस्ट्रिक्ट थीम, डिस्ट्रिक्ट काउंसिल टीम एवं ईयर प्लान कभी विमोचन किया गया। प्रशिक्षकों में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रोटे. परितोष बजाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटे डाॅ. प्रमोद कुमार, मंडल 3011 से रोटर. गीतिका, मंडल 3191 से रोटर. अरुण तेजा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब एवं मंडल के विभिन्न लोगों का योगदान रहा जिनमें प्रमुख रूप से क्लब अध्यक्ष पार्थ यादव, कार्यक्रम संयोजक दीक्षा चंद्रा, आगामी मंडल सभापति सचिन उपाध्याय, आगामी मंडल प्रशिक्षक कुशाग्र बंसल, मंडल की आगामी सेक्रेटेरिएट टीम उत्सव पोद्दार, हर्ष गौड़, सत्यम गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments