Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajरोटरी प्लैटिनम को दूसरी इंटरसिटी अभिवृद्धि में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 का सर्वश्रेष्ठ...

रोटरी प्लैटिनम को दूसरी इंटरसिटी अभिवृद्धि में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 का सर्वश्रेष्ठ क्लब पुरस्कार प्रदान किया

17 अगस्त 2025 को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की दूसरी इंटरसिटी अभिवृद्धि आज़मगढ़–मऊ में आयोजित हुई, जिसमें रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम को सर्वश्रेष्ठ क्लब घोषित किया गया। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक पांडे के नेतृत्व, मेहनत और टीम भावना का परिणाम है।

 

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने न केवल अध्यक्ष को बल्कि पूरे क्लब को सम्मानित किया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने मात्र 45 दिनों में 12 नए सदस्यों का पंजीकरण रोटरी इंटरनेशनल वेबसाइट पर कराया है, 6 नए पॉल हैरिस फेलो बनाए हैं, तथा जिले का सर्वश्रेष्ठ आर्थोपेडिक कैम्प आयोजित किया है और नियमित आर्थोपेडिक क्लिनिक भी संचालित कर रहा है। इन सामाजिक कार्यों ने क्लब को विशिष्ट पहचान दिलाई है।

 

लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, आज़मगढ़, मऊ आदि जिलों के रोटेरियन्स ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।

 

अध्यक्ष डॉ. प्रतीक पांडे ने कहा “यह सम्मान पूरे क्लब का है। हर सदस्य की मेहनत और समर्पण से ही यह संभव हो पाया है। केवल 45 दिनों में समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों ने यह उपलब्धि दिलाई है। अब हमारा लक्ष्य है कि शेष 320 दिनों तक और भी बेहतर कार्य कर प्लैटिनम क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए।”

 

सचिव संजय तलवार ने कहा “यह उपलब्धि हम सबके संयुक्त प्रयास का परिणाम है। लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा कर हमारी टीम ने इंटरसिटी में भाग लिया और वहाँ प्लैटिनम का नाम रोशन किया। हम सब मिलकर आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर समाजसेवा के कार्य करेंगे।”

 

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बधाई देते हुए कहा “प्लैटिनम परिवार ने एक बार फिर साबित किया है कि जब टीम एकजुट होकर कार्य करती है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। यह पुरस्कार हमारे क्लब की निष्ठा, सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

 

हम सभी सदस्यों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि मिलकर आगे भी समाज की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments