Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajरोटरी प्लैटिनम ने आधारशीला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया आज़ादी का जश्न,...

रोटरी प्लैटिनम ने आधारशीला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया आज़ादी का जश्न, प्रदान किया जरूरत का सामान

प्रयागराज, 15 अगस्त 2025 – रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ आधारशीला वृद्धाश्रम, नैनी में मनाया। यह प्रयागराज का सबसे बड़ा वृद्धाश्रम है, जहां सैकड़ो वरिष्ठ नागरिक निवास करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ वातावरण गूंज उठा।

 

समारोह के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री, दवाइयाँ, पोषण सप्लीमेंट, एडल्ट डायपर और बिस्तर की चादरें भेंट की गईं। इस सेवा कार्य का संचालन कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन संदीप जैन एवं रोटेरियन विकल्प अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। विशेष योगदान रोटेरियन डॉ. अशुतोष प्रताप सिंह एवं रोटेरियन डॉ. राहुल माथुर द्वारा दिया गया, जिन्होंने स्वयं वृद्धाश्रम के निवासियों को बिस्तर की चादरें एवं एडल्ट डायपर प्रदान किए।

 

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पाण्डेय ने कहा, “हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक सेवा का हाथ पहुंचे और वरिष्ठ नागरिकों को यह महसूस हो कि वे हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।” चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन रितेश सिंह ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस सिर्फ देश की आज़ादी का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का भी अवसर है।”

 

कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन संदीप जैन ने बताया, “इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।” क्लब सचिव रोटेरियन संजय तलवार ने कहा, “रोटरी की सोच है सेवा से समाज को बेहतर बनाना और ऐसे कार्यक्रम उस दिशा में अहम कदम हैं।”

 

मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने जानकारी दी कि रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य आयोजित करता रहेगा, जिससे जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंच सके।

 

कार्यक्रम में रोटेरियन मनोज अग्रवाल, प्रमेय मित्तल, जया मित्तल, अनुज केसरवानी, प्रीति केसरवानी, अपूर्व, दीपक गुप्ता, अरिंदम घोष, पूर्व अध्यक्ष नितिन चोपड़ा, रोटेरियन ज्योति सिंह, मनोज जयसवाल, प्रीति जयसवाल, रोटेरियन अशोक सहित अन्य रोटेरियन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और स्नेह के साथ सहयोग प्रदान किया।

 

रोटरी के इस आयोजन ने “स्वार्थ से ऊपर सेवा” की भावना को एक बार फिर साकार किया और वृद्धाश्रम के निवासियों के चेहरों पर खुशी की चमक बिखेर दी।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments