Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajरोटरी प्लैटिनम ने 75 यूनिट रक्तदान के साथ किया ‘रक्तअर्पण’ अभियान का...

रोटरी प्लैटिनम ने 75 यूनिट रक्तदान के साथ किया ‘रक्तअर्पण’ अभियान का ऐतिहासिक उद्घाटन

प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के तत्वावधान में एएनएचए ब्लड बैंक, सिविल लाइन्स, प्रयागराज में आयोजित ऐतिहासिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 75 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किए गए। इस अवसर पर क्लब की दीर्घकालिक सेवा परियोजना ‘रक्तअर्पण’ के प्रतीक चिह्न (लोगो) का भव्य अनावरण कर इसका विधिवत शुभारंभ भी किया गया। यह आयोजन न केवल रक्तदान के क्षेत्र में एक नई मिसाल बना, बल्कि रोटरी की सेवा यात्रा में एक प्रेरणास्पद अध्याय भी जोड़ा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय ने की। मुख्य अतिथि एएनएचए ब्लड बैंक के अध्यक्ष डॉ. आशीष टंडन ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “समय पर रक्त की उपलब्धता अनगिनत जीवन बचा सकती है। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा आरंभ किया गया ‘रक्तअर्पण’ अभियान समाज के लिए अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।”

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्तदान क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें शामिल रहे – राजेश गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, रक्तदान), तारिक खान (अध्यक्ष, प्रयागराज रीजन रक्तदान), असिस्टेंट गवर्नर अमृता अग्रवाल, डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. निकुंज अग्रवाल, डॉ. अवनीश सक्सेना, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. पीयूष दीक्षित, डॉ. एस.डी. वर्मा, डॉ. ऋषि सहाय, एवं राजीव वैश्य आदि।

 

रक्तदान को जीवन का मिशन बना चुके वरिष्ठ रोटेरियन राजेश गुप्ता (वाराणसी), जिन्होंने 100 से अधिक बार रक्तदान किया है, तथा श्री प्रदीप इसरानी, जिन्होंने 200 से अधिक बार रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी है, की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

 

पूरे आयोजन की व्यवस्थाएँ वरिष्ठ रोटेरियन एवं समाजसेवी डॉ. शरद जैन के नेतृत्व में उत्कृष्ट रूप से संपन्न हुईं। उन्होंने रजिस्ट्रेशन, रक्त संग्रह, मेडिकल समन्वय, स्वयंसेवकों की तैनाती तथा प्रतिभागियों की सुविधा जैसे सभी प्रमुख पहलुओं का सफलतापूर्वक संचालन किया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने भूरि-भूरि सराहना की।

 

शिविर के सफल संचालन में डॉ. नेहा दुआ ओहरी (चेयरपर्सन, ब्लड डोनेशन), डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह (को-चेयरमैन), रोटेरियन नितिन चोपड़ा (संयोजक), तथा रोटेरियन संदीप कात्याल (सह संयोजक) की भूमिका सराहनीय रही।

 

शिविर में कई प्रेरणादायक रक्तदाताओं ने सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से – ज्योति सिंह, डॉ. रजनी शुक्ला, प्रमय मित्तल, मनीष गर्ग, गौरव अग्रवाल, संजय सिंह, संजय तलवार, अशुतोष सिंह, डॉ. अमन ओहरी, प्रमोद बंसल, जय कुमार, उपहार जायसवाल, विकल्प अग्रवाल, अभिनव जायसवाल, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. नितिन शर्मा, दीपक गुप्ता एवं रितेश सिंह शामिल रहे।

 

सभी रक्तदाताओं को क्लब द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें भविष्य में भी सामाजिक सहभागिता की भावना सुदृढ़ हुई।

 

क्लब सचिव रोटेरियन संजय तलवार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “रक्तदान सबसे महान मानवीय सेवा है और रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम सदैव समाज के कल्याण हेतु तत्पर है।”

 

मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने कहा, “‘रक्तअर्पण’ केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम की सेवा यात्रा का एक सतत संकल्प है। इस प्रकार के मानवीय प्रयासों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना ही मीडिया की सच्ची भूमिका है, और हमें गर्व है कि हम इस सेवा कार्य का हिस्सा हैं।”

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments